डांडिया उत्सव में महिलाओ ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा
डांडिया उत्सव में महिलाओ ने लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा 

सैकड़ो की संख्या में मौजूद शिक्षक शिक्षकाओ के संग स्कूली बच्चों ने किया डांडिया 

कानपुर।दिल्ली पब्लिक स्कूल किदवई नगर में डांडिया उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां विद्यालय के सभी बच्चे व शिक्षक शिक्षिकाएं व अभिभावक रंगबिरंगे पोशाकों से सुसज्जित होकर डांडिया की धुन पर खूब थिरके। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां दुर्गा की स्तुति वंदना से हुआ। इसके बाद डांडिया से संबंधित एक से एक गाने बजे जिससे विद्यालय प्रांगण भक्तिमय हो गया। इसके साथ ही साथ स्वादिष्ट भोजन, सामूहिक नृत्य व थाली डेकोरेशन जैसे मनोरंजक खेलों का भी प्रबंध किया गया था। उत्सव में बच्चों के साथ शिक्षक शिक्षिकाएं और अभिभावकों ने भी सामूहिक नृत्य किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वाइस चेयरपर्सन वंदना मिश्रा संस्थापक आलोक मिश्रा निर्देशिका रचना मल्होत्रा, डीपीएस आजाद नगर की प्रधानाचार्या शिल्पा मनीष, डीपीएस बर्रा की प्रधानाचार्या जयंती मित्रा व डीपीएस - सर्वोदय नगर की हेड मिस्ट्रेस मंजू पासन उपस्थित थीं। विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस अलका जोशी ने उत्सव में शामिल होने और इसे सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
टिप्पणियाँ
Popular posts
अपहरण व फिरौती की घटना का खुलासा करते हुएपुलिस ने आठ लोगों को किया गिरफ्तार
चित्र
खेत में पानी लगाने गए किसान की हत्या, गांव में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
चित्र
जिलाधिकारी जे.रीभा ने पुष्टाहार उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण
चित्र
एक बार फिर सुर्खियों में राजा भईया व उनकी पत्नी भवानी सिंह का विवाद
चित्र
असोथर,सरकंडी पहुंची संवैधानिक अधिकार यात्रा,मंत्री संजय निषाद, विधायक विकास गुप्ता का हुआ जोरदार स्वागत
चित्र