राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी का भ्रमण कार्यक्रम
बाँदा - उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी दिनांक 16 अक्टूबर, 2024 दिन बुद्धवार को जनपद में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रातः 11ः00 बजे महिलाओं से सम्बन्धित समस्याओं की जनसुनवाई सर्किट हाउस सभागार बाॅदा में करेंगी। महिला जनसुनवाई में महिलाओं के उत्पीडन, घरेलू हिंसा, दहेज व अन्य महिलाओं की समस्याओं से सम्बन्धित समस्याओं को सुनते हुए उनका निस्तारण किया जायेगा। महिला जनसुनवाई में पुलिस अधिकारियों के साथ महिला थानाध्यक्ष, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। इसके पश्चात महिला बन्दी गृह, बालिका/महिला गृह का निरीक्षण करेंगी।