बूथ अध्यक्षों के सम्मान में रथ के सारथी बने क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ ही जिलाध्यक्ष व स्थानीय विधायक
क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा माल्यार्पण के साथ ही पगड़ी पहनाकर बढ़ाया गया बूथ अध्यक्षों का मान
प्रकाश पाल के साथ ही विधायक विकास गुप्ता व वरिष्ठपदाधिकारियों द्वारा सौंपे गए बूथ अध्यक्षों को प्रमाणपत्र
फतेहपुर।अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के गाजीपुर मंडल में नव चयनित बूथ अध्यक्षों को आज गाजीपुर नगर में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल द्वारा रथ में बैठकर नगर भ्रमण कराया गया।
सम्मानित बूथ अध्यक्षों के रथों में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के साथ ही स्थानीय अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता द्वारा सारथी की भूमिका निभायी गयी, वहीं उपस्थित बूथों के अध्यक्षों का माल्यार्पण व पगड़ी पहनाकर सम्मानित करने के साथ ही बूथ अध्यक्षीय प्रमाण पत्रों को सौंपा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीयअध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की परंपरागत वह अमूल्य पूंजी है जो पार्टी के लिए दिन रात व सभी ऋतुओं में काम करते हैं, इसीलिए संगठन द्वारा सभी बूथ अध्यक्षों को ससम्मान रथों में बैठाकर नगर भ्रमण कराया जा रहा है, जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा उपस्थित बूथ अध्यक्षों को शुभकामनाएं प्रदान की गई वहीं विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता द्वारा बूथ अध्यक्षों के संगठनात्मक कार्यों की भूरि भूरि प्रसंशा की गई श्री गुप्ता ने कहा कि बूथों पर बूथ अध्यक्ष ही संगठन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सभी बूथों के अध्यक्षों के सम्मान परंपरा को लेकर सभी का माल्यार्पण व पगड़ी पहनाकर रथों में नगर भ्रमण कराया जा रहा है, उक्त कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम में जय प्रकाश कुशवाहा,जिलापंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, ओम् मिश्रा, ज्योति प्रवीण,गाजीपुर मंडल प्रभारी डॉ शिवप्रसाद त्रिपाठी, विक्रम सिंह चंदेल, अतुल त्रिवेदी, स्वरूप राज सिंह जूली,अभिषेक शुक्ला ,विनोद पाण्डेय मण्डल अध्यक्ष गाजीपुर, सुरेश परमार, राजोल मिश्रा, मनोज कुशवाहा,बम लहरी द्विवेदी , विनोद गौतम, अखिलेश श्रीवास्तव,धनपत मौर्य, मनोज द्विवेदी, नितिन तिवारी, शिवम योगी ,राज पांडे, राजदीप सिंह ,प्रधान विक्रम प्रताप सिंह, राजकमल सिंह, नाहर सिंह, अजय सिंह, चेतन गौतम, सचिन मौर्य,अतुल निषाद ,महेंद्र गुप्ता, महेंद्र अवस्थी, शिवमंगल मिश्रा महिला मोर्चा अध्यक्ष निशू तिवारी सहित पार्टी पदाधिकारी व मंडल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।