निमंत्रण में जा रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर मौत
निमंत्रण में जा रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर मौत  


पैलानी।बरहौ संस्कार में शामिल होने जा रहे युवक को बाइक ने टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो मे कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 थाना क्षेत्र के छनिहा डेरा निवासी 35 वर्षीय सूरज बली निषाद पुत्र शिवपाल गुरूवार की शाम पैदल  शिवपाल डेरा भुल्लाऊ के बरहौ संस्कार के निमंत्रण में शामिल होने जा रहा था। तभी पीछे से बाइक लेकर आ रहे दिलीप पुत्र बद्री विशाल निषाद ने उसे टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि सूरजबली उछल कर दूर जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सीएचसी जसपुरा ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे कानपुर लेकर जा रहे थे। तभी बिंदकी के पास उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो मे कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे गयाचरन ने बताया कि  मृतक सूरज बली निषाद दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह किसानी करता था। मृतक अपने पीछे पत्नी निर्मला के अलावा तीन पुत्र छोड़ गया है। अचानक हुई घटना से मां शिवदुलारी समेत परिजनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
टिप्पणियाँ