संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर किसान ने की आत्महत्या
फतेहपुर। हथगांम थाना क्षेत्र के बिंदादीन का पुरवा मजरे अकरी गांव के समीप जंगल में किसान ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिंदादीन का पुरवा मजरे अकरी गांव निवासी स्वर्गीय मैकू लाल निषाद के 58 वर्षीय पुत्र गेंदा लाल निषाद ने गांव के समीप जंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। ग्रामीणों ने जब गेंदा लाल को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो उसके परिजनों को जानकारी दिया। जानकारी मिलते ही रोते बिलखते मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पुत्र जितेंद्र ने बताया पिता जी सोमवार की दोपहर घर से निकले थे। उसके बाद वापस लौटकर घर नही आये काफी खोज बीन किया कुछ पता नही चल रहा था। आज सुबह ग्रामीणों ने बताया कि जंगल मे चिल्वर के पेड पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है।