9 माह के बच्चे के साथ लगभग 30 घंटे से महिला लापता
पति ने पुलिस को किया सूचित
बिंदकी फतेहपुर।9 महीने के बच्चे के साथ महिला लगभग 30 घंटे से लापता है महिला के पति ने पुलिस को सूचित किया पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है पति के अनुसार महिला एक दिन पहले बिंदकी कस्बे 9 महीने के बच्चे को गोद लेकर आई थी इसके बाद घर वापस नहीं गई
कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के डीघ गांव की महिला प्रियंका देवी पत्नी शिवचरन अपने 9 माह के बच्चे के साथ लगभग 30 घंटे से लापता है। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर सूचित किया। रविवार की शाम 4:00 बजे तक 9 माह के बच्चे सहित महिला का कोई पता नहीं लगा। महिला के पति शिवचरन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी शनिवार की सुबह 10:00 बजे बिंदकी कस्बा 9 माह के बच्चे के साथ गई थी। इसके बाद वापस घर नहीं लौटी रविवार को पति ने पुलिस को तहरीर देकर सूचित किया। रविवार की शाम लगभग 4:00 बजे तक यानी 30 घंटे बाद तक भी महिला का कोई पता नहीं चला पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।