गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के द्वारा निर्धन बच्चों की शिक्षा हेतु निशुल्क शिक्षण संस्थान का शुभारंभ
फाउंडेशन के द्वारा जन जन तक शिक्षा पहुंचाने के उद्देश्य से किया जा रहा कार्य। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ पाण्डेय
कानपुर।गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के द्वारा निर्धन वर्ग के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजनाथ पाण्डेय के द्वारा कानपुर नगर के दर्शनपुरवा सेंटर पार्क में शिक्षण संस्थान का शुभारंभ नव वर्ष के प्रथम दिन धूमधाम से किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजनाथ पाण्डेय ने बताया कि शुभारंभ के मौके पर 52 निर्धन गरीब मलिन बस्तियों के बच्चों को कापी किताब बस्ते पेन पेंसिल सहित अन्य पाठ्य सामग्री गरीब जन कल्याण फाउंडेशन प्रदान कर रही हैं तथा शिक्षकों को भी वेतन फाउंडेशन के दिया जाएगा। राजनाथ पाण्डेय के मुताबिक जन जन तक शिक्षा पहुंचाने की मुहिम के तहत फाउंडेशन कार्य कर रही हैं। राष्ट्रीय महामंत्री सरिता चंदेल ने बताया कि विगत कई वर्षों से नगर सहित प्रदेश के कई जिलों में फाउंडेशन के द्वारा जरूरतमंदों को समय समय पर वस्त्र खाद्य एवं पाठ्य सामग्री सहित दवाएं निःशुल्क वितरित की जा रही हैं। शिक्षण संस्थान के शुभारंभ पर जैसे ही बच्चों को पाठ्य सामग्री प्रदान की गई बच्चे खुशी से झूमते नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजनाथ पाण्डेय एवं के एन सिंह के द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा कोषाध्यक्ष अमित सिंह आशीष वर्मा पदमिनी तिवारी सीमा देवी रचना देवी अंजुला तिवारी चांदनी शर्मा शगुन सोनी कृष्णकांत गुप्ता रवि मिश्रा प्रियंका कल्पना पूजा सिंह पूजा अग्निहोत्री सुप्ती मोहित्रा प्राची श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।