लोक अदालत को दो साल बाद मिला स्थाई न्यायिक सदस्य
लोक अदालत को दो साल बाद मिला स्थाई न्यायिक सदस्य

बांदा। शहर के स्वराज कालोनी के निवासी अधिवक्ता ब्रम्हदत्त सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार ने स्थायी लोक अदालत,बांदा का न्यायिक सदस्य नामित किया है। यह नियुक्ति पांच वर्ष के लिए प्रभावी होगी।ब्रह्मदत्त सिंह का पैतृक गांव जनपद के पैलानी तहसील क्षेत्र के पिपरहरी हैं।उन्होंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से स्नातक तथा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से विधि स्नातक किया हुआ हैं।भारतीय सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण कर,साक्षात्कार भी दिया किंतु चयनित न होने के कारण अपने गृह जनपद लौट कर उन्होंने विधि व्यवसाय के साथ साथ समाज सेवा को अपना कार्यक्षेत्र बनाया। वे एक स्वयं सेवी संस्था  विनोबा गो सेवा सदन के सचिव भी हैं। बांदा जनपद में गौ वंश संरक्षण, पर्यावरण,जल संरक्षण और उन्नत कृषि को प्रोत्साहन संबंधी उनके प्रयासों ने उन्हें एक विशिष्ट पहचान दी। ब्रह्मदत्त सिंह के पिता स्व. श्री रामगोपाल सिंह की भी जिले के एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता,राजनेता और समाजसेवी के रूप में ख्याति रही है।वही ब्रह्मदत्त सिंह के एक भाई एडीजी एस. देवदत्त उड़ीसा कैडर के आईपीएस हैं और  भुवनेश्वर के पुलिस आयुक्त पद पर तैनात हैं।दूसरे भाई केडी सिंह संभागीय परिवहन अधिकारी गाजियाबाद के साथ साथ एक प्रसिद्ध कवि भी हैं।
टिप्पणियाँ