महाकुंभ समागम यात्रा का भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी ने पुष्प वर्षा कर किया जोरदार स्वागत
फतेहपुर।तीर्थराज महाकुंभ समागम यात्रा जनपद फतेहपुर में भ्रमण करके जनमानस को प्रयागराज पहुंचने के लिए प्रेरित किया महाकुंभ रथ शहर के प्रमुख मार्गो में जन जागरण का शंखनाद किया समागम यात्रा उत्तर प्रदेश के सभी पचहत्तर जनपदों में जन जागरण का संदेश देते हुए प्रयागराज पहुंचेगी।
महाकुंभ यात्रा पहले खागा फिर फतेहपुर शहर में भ्रमण किया इसके बाद बिंदकी जहानाबाद से आगे कानपुर के लिए प्रस्थान किया महाकुंभ रथ का शहर के विभिन्न स्थानों पर पूजा अर्चना के साथ स्वागत किया गया कुंभ के महात्म्य कों विद्वानों ने अपने अपने ढंग से बखान किया पटेल नगर चौराहे में जिला उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी ने समागम यात्रा का समर्थको के साथ जोरदार स्वागत किया पुष्प वर्षा उपरांत पूजा आरती किया जिलाधिकारी रविंद्र सिंह पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल अपर जिलाधिकारी ने यात्रा का स्वागत और पूजन किया त्यागी जी ब्रहमचारी जी भी मौजूद रहे छात्र छात्राओं कि मोहक प्रस्तुति सराहनीय रही यात्रा वर्मा चौराहा से आईटीआई रोड पटेल नगर होते हुए विद्यार्थी चौराहा से तांबेश्वर धाम पहुची वहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने पूजा अर्चना किया यात्रा के साथ जनार्दन त्रिपाठी लालता प्रसाद दुबे सहित दैनिक जागरण परिवार के सभी सम्मानित जन व्यवस्था में लगे रहे