पुलिस भर्ती बोर्ड दौड़ परीक्षा में दौड़ करते समय चार युवतियां गिरकर गम्भीर रूप से हुई घायल
फतेहपुर। पीएसी लाइन में आज पुलिस भर्ती में दौड़ करते समय चार युतियां गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। तुरन्त उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुचाया गया, जहाँ डॉक्टर सभी को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार प्रयागराज जनपद निवासी राम खिलावन की पुत्री आंचल, प्रतापगढ़ जनपद निवासी रमेश पाल की पुत्री ज्योति, हमीरपुर जनपद निवासी प्रेमचंद की पुत्री दीक्षा, जनपद निवासी श्रयेश की पुत्री अंजू, मऊ जनपद निवासी अमृत लाल की पुत्री स्वाति आज पीएसी लाइन में दौड़ के दौरान गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गयीं। तुरन्त सभी घायलो को सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल पहुचाया गया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर सभी का इलाज कर रहे है।
बताते चले कि लखनऊ सिपाही नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए दौड़ की परीक्षा (पीईटी) सोमवार से शुरू है। भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण के तहत होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल होगा और चरित्र प्रमाण मांगे जाएंगे। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड परीक्षा का आयोजन पीएसी की 12 वाहिनियों में करा रहा है। रोजाना करीब 10 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बता दें कि भर्ती बोर्ड ने दौड़ परीक्षा के पहले चरण के तहत करीब 1.20 लाख प्रवेश पत्र जारी किए हैं। वहीं सोमवार को शेष करीब 40 हजार अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी होने हैं। परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी तक होना है। परीक्षा का आयोजन 45वीं वाहिनी अलीगढ़, 12वीं वाहिनी फतेहपुर, 8वीं वाहिनी बरेली, 9वीं वाहिनी मुरादाबाद, 26वीं वाहिनी गोरखपुर, 37वीं वाहिनी कानपुर, 33वीं वाहिनी झांसी, 35वीं वाहिनी लखनऊ, 6वीं वाहिनी मेरठ, 47वीं वाहिनी गाजियाबाद, 20वीं वाहिनी आजमगढ़ और 39वीं वाहिनी मिर्जापुर में हो रहा है।