गूढ़ेश्वर अखंड धाम चांदपुर मे महाकाल संगठन सेवाभाव में सबसे अग्रणी
गूढ़ेश्वर अखंड धाम चांदपुर मे महाकाल संगठन सेवाभाव में सबसे अग्रणी
 
फतेहपुर। ब्लॉक अमौली के ऐतिहासिक गांव चांदपुर में  गूढ़ेश्वर अखंड धाम बहुत ही विश्व विख्यात प्राचीन मंदिर है। देश विदेश से आए हुए श्रद्धालुओं के लिए आस्था का दिव्य स्थान है। सभी की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। गूढ़ेश्वर अखंड धाम पवित्र स्थान में सेवा भाव की कड़ी में सबसे अग्रसर महाकाल संगठन है। जो सेवा भाव के लिए सदैव तत्पर रहता है। अभी थोड़े समय पहले ही महाकाल संगठन द्वारा वाटर कूलर लगवाया गया जिससे मंदिर में आने वाले भक्त जनों को ठंडे पानी से राहत मिले। सोमवार के दिन भूत भावन शंकर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या देखने योग्य रहती है। महाकाल संगठन के पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से सहभागिता महाकाल संगठन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह तोमर, विजय सिंह ,शिवओम ,ब्रजेश सिंह, प्रखर सिंह ,सिंपल सिंह ,कुलदीप,अनिल, दीपक,,सौरभ, सीमू,धुन्नी सिंह ,संजय सिंह  चंद्रशेखर ,अरविन्द व आदि कई सम्मानित पदाधिकारी  सेवा भाव के कार्यो में सदैव अग्रणी रहते है। गूढेंश्वर अखंड धाम में आज सोमवार के दिन भंडारे का आयोजन अनूप सिंह चौहान पत्योरा के द्वारा किया गया। मंदिर में आए हुए श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। गूढ़ेश्वर अखंड धाम में मुख्य रूप से सहयोग ग्राम प्रधान चांदपुर शिव शंकर सिंह तोमर का रहता है। आज गूढ़ेश्वर अखंड धाम रमणीक स्थलों में एक है।
टिप्पणियाँ