बिंदकी नगरपालिका के 97 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा समाप्त


बिंदकी फतेहपुर
नगर पालिका परिषद के 97 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है जिसके चलते हड़कंप मचा हुआ है आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त होने के बाद नगर पालिका परिषद के सफाई से लेकर नलकूप चलाने तक की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं
          नगर पालिका परिषद बिंदकी के 97 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई है जिसके चलते हड़कंप मचा हुआ है इन कर्मचारियों में 63 सफाई कर्मचारी 24 नलकूप ऑपरेटर 5 रेवेन्यू कर्मचारी तथा पांच अन्य कर्मचारी बताए जाते हैं बताया जाता है कि ऊपर से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सैलरी ना आने के कारण उनकी सेवाएं समाप्त की गई है उधर जिस प्रकार सफाई कर्मचारियों नलकूप आपरेटर की भारी संख्या में सेवाएं समाप्त हुई है उसे नगर की सफाई से लेकर अन्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मुन्ना लाल सोनकर ने बताया कि राज्य वित्त से जो बजट आता था उसी से इन लोगों को वेतन दिया जाता था लेकिन बजट ना आने के कारण इन लोगों को वेतन देना मुश्किल पड़ रहा इस कारण आउटसोर्सिंग के 97 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं


टिप्पणियाँ