केरल में लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन मस्जिद में नमाज पढ़ने गए पांच गिरफ्तार


त्रिशूर। केरल के त्रिशूर में लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया है। यहां के मस्जिद में नमाज अदा करने गए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए गत 25 मार्च से देशभर में लॉकडाउन लागू है। इसके तहत यातायात प्रतिबंधों समेत शारीरिक दूरी व मास्क पहनने को लेकर सख्त कानून बनाए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम को नमाज पढ़ने गए पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि हमें यह सूचना मिली थी कि मस्जिद में प्रार्थना की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह घटना त्रिशूर के एरियाद मस्जिदुल बिलाल मस्जिद की है। शुक्रवार को स्थानीय मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष समेत व चार अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
हालांकि केंद्र सरकार ने गाइडलाइन जारी कर सशर्त लॉकडाउन में छूट दे दी है। इस छूट में किसी तरह की सामूहिक भीड़, शादियां, राजनीतिक इवेंट और धार्मिक आयोजनों को शामिल नहीं किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, केरल में अब तक इस महामारी से कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 503 है और 484 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं इसके कारण मरने वालों की संख्या चार है। बता दें कि देश में कोविड-19 संक्रमण का पहला मामला केरल में ही आया था।


 


 


टिप्पणियाँ