अयोध्या में दीपावली पर इस बार होगी और अधिक रोशनी 24 घाटो पर जलेंगे छह लाख दीये

अयोध्या में दीपावली पर इस बार होगी और अधिक रोशनी


24 घाटो पर जलेंगे छह लाख दीये


(न्यूज़)भगवान राम की नगरी अयोध्या में पांच अगस्त को भव्य राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद पडऩे वाली पहली दीपावली इस बार और अधिक रोशन होगी। कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में भी इस बार अयोध्या में चौथा दीपोत्सव अधिक भव्य होगाअयोध्या जिला प्रशासन ने शासन के सहयोग से इस बार दीपोत्सव का दायरा बढ़ा दिया है। इस बार अयोध्या में दीपोत्सव पर सरयू नदी के 24 घाट पर छह लाख दीप जलेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने दीपावली पर अयोध्या में वार्षिक दीपोत्सव को इस बार और भव्य रूप से मनाने के लिए सरयू के घाटों पर करीब छह लाख मिट्टी के दीपक जलाकर अपने पिछले वर्ष के रिकॉर्ड को तोडऩे की योजना बनाई है।अयोध्या में चौथे दीपोत्सव पर 62 लाख रुपये खर्च होंगे। रामनगरी में चौथे दीया-बाती से लेकर इसकी अन्य सामग्री की खरीदारी के लिए अवध विश्वविद्यालय ने टेंडर खोल दिया। सात फर्मों में से एक फर्म को न्यूनतम दर के आधार पर तकरीबन 31 वस्तुओं की आपूर्ति की जिम्मेदारी दी गई है। टेंडर के बाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने फर्म के जिम्मेदार से बातचीत की। आज इनको वर्कऑर्डर दिया जाएगा।


टिप्पणियाँ
Popular posts
अजय सिंह मौर्य को सुशासन समिति बांदा,फतेहपुर,की मिली कमान
चित्र
हाथरस में 33 वर्षीय महिला नाबालिग प्रेमी के साथ बिना कपड़े के थी, उसकी 6 वर्षीय बेटी ने देख लिया, दोनो ने मिलकर मासूम की हत्या कर दिया
चित्र
नलकूप में सो रहे किसान की निर्मम हत्या,अनुमान है की लूट के इरादे से आए थे हमलावर
चित्र
ड्रोन कैमरों की उड़ने वाली अफवाहो के संबंध में लोगों को किया गया जागरूक
चित्र
शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के उपकरण बरामद
चित्र