शहर कोतवाल रविंद्र श्रीवास्तव ने लिया अहम निर्णय
विश्व बाल दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर का छात्र बनाया गया 1 घंटे के लिए शहर कोतवाल
फतेहपुर,,विश्व बाल दिवस और मिशन शक्ति अभियान के तहत शासन ने सभी जनपदों के समस्त थानों में बच्चों को एक दिन का थाना प्रभारी बनाए जाने का आदेश जारी किया था। इसी के तहत शुक्रवार को जनपद के समस्त थानों की कमान छात्र-छात्राओं के हाथों में रही। थाना प्रभारी बन छात्र छात्राओं ने थाने में आये फरियादियों की फरियाद सुनी तथा उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित को दिए। एक दिन के थाना प्रभारियों ने लोगों को जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। शहर कोतवाली में सरस्वती विद्या मंदिर के कक्षा 12 के छात्र वेदान्त सिंह को एक दिन का शहर कोतवाल का चार्ज दिया गया। वेदांत सिंह ने कोतवाली में आई समस्याओं को सुना। इसके अलावा कोतवाली परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला कांस्टेबल खुशबू पठान की छुट्टी के प्रार्थना पत्र में संस्तुति प्रदान की। शहर कोतवाल वेदांत सिंह को पुलिस कर्मियों ने सैल्यूट किया। दीवान रविशंकर मिश्रा ने उन्हें थाने के कार्यों की जानकारियां दी इसी प्रकार थाना चांदपुर में विश्व बाल दिवस के उपलक्ष्य पर स्वामी परमानन्द विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा कु0 शिवानी सिंह को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया। उन्हें थाने में संपादित होने वाले सभी कार्यों के बारे सरलता से बताया गया । 1 दिन की थाना अध्यक्ष बनी शिवानी सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी तथा उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित को दिए हैं।इसी प्रकार असोथर थाने में कक्षा 12 की छात्रा खुशी देवी को 1 दिन था थाना इंचार्ज बनाया गया।
जनपद के थानों पर स्कूल के बच्चों को थाने का भ्रमण कराया गया। बालिकाओ की सुरक्षा तथा उनके सम्मान के लिए जारी हेल्प लाइन नंबर 1090, 1098,181,1076,112,108 एवं महिला अपराध की जानकारी दी गयी। बच्चो को थाने की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राये उत्साहित रहे।