दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में 5 लोग घायल

 दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में 5 लोग घायल


---- तीन की हालत नाजुक प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर

बिंदकी फतेहपुर

दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में कुल 5 लोग घायल हो गए घायलों में एक 2 वर्षीय बच्ची तथा एक 13 वर्षीय किशोर भी है दुर्घटनाओं के बाद हड़कंप मचा रहा सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जिनमें तीन की हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया

         जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जो निहा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार सवार चार लोग गंभीर घायल हो गए जिनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा बताते चलें कि कानपुर शहर के बाबा कुटी किदवई नगर निवासी आरसीएस पटेल उम्र 45 वर्ष अपनी पुत्री सोनाली देवी उम्र 25 वर्ष पत्नी संदीप कटिहार किदवई नगर कानपुर तथा सोनाली देवी की 5 वर्षीय पुत्री परी देवी तथा अपने 13 वर्षीय पुत्र सक्षम पटेल के साथ ललौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे तभी जोनीहा कस्बे के समीप सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे कार सवार सभी लोग घायल हो गए दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा मौके पर भारी भीड़ लगी रही सूचना मिलने पर पुलिस चौकी पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया जिसमें सोनाली देवी तथा आरसीएस पटेल की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल रेफर कर दिया वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के गांव की टक्कर से बाइक सवार सुनील सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी थाना जगतपुर रायबरेली घायल हो गए दुर्घटना के बाद घायल सुनील सिंह को इलाज के लिए भर्ती कराया गया चिकित्सक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया

टिप्पणियाँ