धाता को कौशांबी जिले से जोड़ने के साथ ही तहसील व नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने को लेकर ग्रामीणों मे की मांग

 धाता को कौशांबी जिले से जोड़ने के साथ ही तहसील व नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने को लेकर ग्रामीणों मे की मांग



फतेहपुर ।धाता ब्लाक के लोगों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिलकर धाता को कौशांबी में जोड़ने और तहसील व नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग की है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी  को देकर उन्होंने क्षेत्र के विषय में जानकारी देकर इससे कौशांबी में शामिल करने की बात कही है।

सर्वसमाज कल्याण समिति अध्यक्ष चंदन सिंह ने बताया कि धाता जिला मुख्यालय फतेहपुर से करीब 90 किमी दूरी पर है, जबकि कौशांबी के मुख्यालय मंझनपुर से केवल 14 किमी की दूरी पर है। धाता ब्लाक जनपद मुख्यालय से दूर होने के कारण यहां का विकास बाधित है हमे तहसील व नगरपंचायत दी जाए धाता क्षेत्र  दूर होने के कारण यहां की समस्याएं भी मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाती  जिससे दलाल लोग लाभ ले रहे हैं। बताया कि जनपद कौशांबी की पूरी पश्चिमी सीमा धाता ब्लाक से जुड़ी है।  धाता ब्लाक के यमुना किनारे बसे गांव कोट से लेकर रक्षपालपुर बिछियावां रोड होते हुए कनवार रेलवे स्टेशन तक के लोग कौशांबी में शामिल होने के लिए तैयार हैं। अधिकांश ग्राम प्रधानों ने इसके लिए सहमति पत्र भी दिया है।  धाता को तहसील व टाउन बनाने का प्रस्ताव जिलाधिकारी  की ओर से शासन को भेजा जा चुका है। भौगोलिक दृष्टि से धाता के लोगों का जुड़ाव कौशांबी के लोगों से है। स्वयं सेवी संगठनों के साथ ही क्षेत्र के चंदन सिंह  मनोज सिंह,अनुपम सिंह रामसिंह जी विवेक सिंह  बाबूलाल गुप्ता मानिकचंद्र केशरवानी ईमरान अहमद गुलाब सिंह आदि ज्ञापन देते समय मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ