भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की बैठक में कृषि कानून का किया गया विरोध

 भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की बैठक में कृषि कानून का किया गया विरोध


----- कृषि कानून के विरोध को लेकर तय की गई आगे की रणनीति

बिंदकी फतेहपुर

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की एक बैठक हुई बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा के साथ-साथ कृषि कानून पर विरोध जताते हुए कहा गया कि आने वाले समय में विभिन्न स्थानों पर कृषि कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा

      जानकारी के अनुसार नगर के तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की एक बैठक हुई जिसमें संगठन मजबूती पर चर्चा की गई और संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से रेनू देवी को भारतीय किसान यूनियन के महिला मोर्चा का नगर अध्यक्ष बनाया गया इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के तहसील प्रचार मंत्री सुखीराम ने कहा कि कृष कानून के विरोध में यूनियन के लोग लगातार आंदोलन करते रहेंगे नए वर्ष में कई विभिन्न स्थानों पर इस मामले को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा उन्होंने कहा कि  केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी है और सरकार को हर हाल में किसान विरोधी कृषि कानून वापस लेना होगा और जब तक सरकार यह कानून वापस नहीं लेती किसानों का आंदोलन जारी रहेगा इस मौके पर यूनियन के तहसील प्रचार मंत्री सुखीराम के अलावा नगर महामंत्री देवदत्त गिरी राम कुमार सुरेश कुमार राज सिंह गरीबी रामसखी राजकुमारी राकेश कुमार रेनू देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे

टिप्पणियाँ