प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) नगर के उपाध्यक्ष बने मोहम्मद अजीम
फतेहपुर।प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) नगर फतेहपुर की एक बैठक नगर अध्यक्ष शाहनवाज़ खाँ की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। बैठक मे नगर कमेटी मे मो० अजीम को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इस अवसर पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिलाअध्यक्ष रामशरण यादव, प्रमुख महासचिव फूल सिंह मौर्य, फैज खान, कुलदीप यादव, संजय श्रीवास्तव, रघुराज पाल, अनिल यादव, कपूर यादव, आदि ने मो० अजीम को नगर उपाध्यक्ष के पद पर मनोनयन पर प्रसंन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी।
पार्टी के नगर अध्यक्ष शाहनवाज खाँ ने मो० अजीम को नगर उपाध्यक्ष का मनोनयन पत्र देते हुए बधाई दी और कहा कि मो० अजीम से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) को मजबूती मिलेगी तथा राष्ट्रिय अध्यक्ष शिवपाल यादव के विचारों को जन जन तक पहुँचाने मे कामयाबी मिलेगी।