जोनिहा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित
---- व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने संगठन मजबूती पर दिया बल
बिंदकी फतेहपुर
उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में जोनिहा इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है
नगर के मोहल्ला कुंवरपुर रोड स्थित स्वागत वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जब संगठन मजबूत होगा तो व्यापारी बेफिक्र होकर अपना व्यापार कर सकेगा कोई भी अधिकारी व्यापारियों को परेशान नहीं करने पाएगा और यदि अनावश्यक कोई अधिकारी परेशान करता है तो यह संगठन उस व्यापारी के कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने का काम करेगा और व्यापारी को न्याय दिलाने का काम करेगा इस मौक पर व्यापार मंडल के सह तहसील गिरिराज शुक्ला उर्फ लालपूत ने कहा कि निश्चित रूप से यह संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और आने वाले समय में किसी भी व्यापारी का कोई अधिकारी अहित नहीं करने पाएगा और यदि करता है तो वह अधिकारी अपने सीट में नहीं रहने पाएगा इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष अरविंद कुमार भारतीय तथा नगर अध्यक्ष सुशील लोहिया उर्फ कल्लू ने भी संगठन मजबूती पर बल दिया इस मौके पर जोनिहा उद्योग व्यापार मंडल की इकाई के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष कृष्ण बली यादव उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्त गुड्डू गुप्ता राजन गुप्ता प्रिंस गुप्ता विवेक सिंह उर्फ वीरू संगठन के मीडिया प्रभारी सोनू गुप्ता के अलावा कोषाध्यक्ष पिंकू शुक्ला महामंत्री देवेंद्र सिंह यादव कमेटी के चेयरमैन चंद्रशेखर उत्तम प्रचार मंत्री गोपाल यादव के अलावा अजय पटेल शिवम गुप्ता कृष्ण बिहारी कुलदीप अवस्थी प्रकाश कुमार प्रमोद कुशवाहा को अंग वस्त्र पहनाकर शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया इस मौके पर नगर क्षेत्र के सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे इस मौके पर महिलाओं स्वेता ओमर सीता देवी अंजू देवी रामा देवी तथा शिवांशु एवं हिमांशु ने खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया जिसमें व्यापारियों ने खिचड़ी खाया इस मौके पर प्रेम बाबू गुप्ता एडवोकेट अरविंद पटेल सीताराम सोनू गुप्ता सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे