लोकेशन से निकाले जाते ओवरलोड माैरंग लदे ट्रक व डंपर

 लोकेशन से निकाले जाते ओवरलोड माैरंग लदे ट्रक व डंपर



खागा(फतेहपुर)।प्रशासनिक रोकथाम के बावजूद मौरंग खदानों से ओवरलोड वाहन निकल रहे हैं। शाम ढलते ही सड़कों पर ओवरलोड ट्रक व डंपर दौड़ने लगते हैं। शाम सात बजे से भोर पहर पांच बजे तक मौरंग लदे वाहन नगर के अंदर से बेखौफ होकर निकलते हैं। प्रशासनिक कार्रवाई से बचने के लिए वाहन चालक बाकायदा लोकेशन के साथ चलते हैं। चार पहिया गाड़ियों से लोकेशन रखने वाले ट्रक के आगे-आगे चलते हैं। जहां पर भी इनको अधिकारियों का शक होता है, तत्काल मौरंग लदे वाहन को दूसरे रूट पर खड़ा करा देते हैं। नगर क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में चार पहिया वाहन लोकेशन के लिए किराये पर रखे गए हैं। एसडीएम प्रह्लाद सिंह का कहना था मौरंग लदे वाहनों के साथ ही लोकेशन देेने वालों को भी कार्रवाई की जद में लिया जाएगा।

टिप्पणियाँ