सरकारी सेवाओं में चयनित युवक युवतियों व मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

 सरकारी सेवाओं में चयनित युवक युवतियों व मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित



गिरिराज शुक्ला

  बिदकी फतेहपुर

थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम शाहजहांपुर मझिलेगांव में संपन्न हुए मैथिली अधिवेशन के अंतिम दिन निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य डॉ रनजीत सिंह पटेल द्वारा सरकारी सेवाओं में चयनित युवक, युवतियों व मेधावी छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया।

निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर रंजीत पटेल ने शाहजहांपुर निवासी शालिनी उत्तम समीक्षा अधिकारी, बंदना उत्तम सहायक अध्यापिका, रूपा उत्तम सहायक अध्यापिका, प्रीति उत्तम सहायक अध्यापिका, अंकिता पटेल इंडियन रेलवे, सुनील कुमार साहू डॉक्टर ,अंकित यादव इंडियन आर्मी के साथ मेधावी छात्र-छात्राओं में शुभम उत्तम, मोहित कुमार, प्रतिभा उत्तम व अंशिका को सम्मानित कर उनके सफल जीवन की शुभकामनाएं दी।

टिप्पणियाँ