अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु विहिप के धन संग्रह कार्यक्रम का शुभारंभ
कस्बा बकेवर में आदित्य त्रिपाठी जैकी से हुआ श्री गणेश
बिंदकी फतेहपुर
विश्व हिंदू परिषद द्वारा श्री राम मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह कार्यक्रम के तहत कस्बा बकेवर में एक अभियान की शुरुआत आदित्य मोबाइल शॉप के प्रोपराइटर आदित्य त्रिपाठी से की गयी।
विश्व हिंदू परिषद द्वारा चलाया जा रहा है धन संग्रह अभियान केतन तो आज विश्व हिंदू परिषद के साथ कारवां सतीश जी जिला स्वराज अग्निहोत्री जन्मेजय मिश्रा सुरेंद्र प्रसाद स्वामी पथिक जनकल्याण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नागेन्द्र नारायण त्रिपाठी व राम चंद्र सविता ने कस्बा बकेवर का भ्रमण कर अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया। इसी के तहत इस धन संग्रह अभियान का शुभारंभ आदित्य मोबाइल शॉप के प्रोपराइटर आदित्य त्रिपाठी जैकी की ₹1001 की रसीद काट कर किया गया। इसके बाद कस्बे के अनेक लोगों से संपर्क करके धन संग्रह किया गया।