बकेवर हनुमान दरबार में सुंदरकांड के साथ हुआ विशाल भंडारा
बिंदकी फतेहपुर,
कस्बा बकेवर के हिम्मतपुरमोड स्थित हनुमान मंदिर में आज सुन्दरकाण्ड के साथ एक विशाल भंडारे का आयोजन यहां के निवासियों ने किया।
इस हनुमान दरबार में प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन ग्रामीणों द्वारा किया जाता है।इसी क्रम में आज सुंदर कांड का संगीतमय कार्यक्रम देवेंद्र त्रिपाठी,ओम प्रकाश तिवारी,रजोल तिवारी, ठाकुर उजागर सिंह, अनिल पाण्डेय आदि द्वारा सम्पन्न किया गया।
भंडारे की व्यवस्था संभालने वालों में प्रमुख रूप से ज्ञानेंद्र तिवारी , गोलू तिवारी, महेंद्र दुबे, रवि कुशवाहा ,ओम प्रकाश रजोल तिवारी, राजू तिवारी , लल्लू गुप्ता, गुड्डू तिवारी, रामसिंह ,अरूण तिवारी , राजन तिवारी आदि मौजूद रहे।