राम मंदिर निर्माण हेतु संपर्क प्रमुख खागा नगर में घर घर अभियान
फतेहपुर। खागा नगर में श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण महा अभियान हेतु सम्पर्क प्रमुख प्रवीण पांडेय ने व्यापार मण्डल खागा के अध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ल के साथ मे नगर के सराफा बाजार, विजय नगर, किशनपुर रोड, गंगा नगर कालोनी , व्यापार मंडल के साथ संपर्क कर जन जागरण हेतु संपर्क किया l यह जानकारी नगर कार्यवाह स्वर्णिम कौशल ने दी।
इस अवसर पर मोहल्ला प्रमुख व व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष धीरज मोदनवाल ,व्यापार मण्डल के मन्त्री मनोज शुक्ल, युवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुपमशुक्ल(बजरंगी), कौटिल्य,मनोज,उदयन सिंह, राजन मोदनवाल सुशील त्रिपाठी , रमेश अग्रहरि आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे l