बड़े ही धूमधाम के साथ निकली भव्य शोभायात्रा

 बड़े ही धूमधाम के साथ निकली भव्य शोभायात्रा


जहानाबाद/फतेहपुर... कस्बे में आज मकर संक्रांति उत्सव आयोजन समिति के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही विशाल हिंदू कल्याण  महासभा की शोभा यात्रा श्री राम जानकी धाम राम तलाई मंदिर से बड़े ही हर्षोल्लास के साथ गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई यह शोभायात्रा राम तलाई मंदिर से होते हुए थाना मोड़ से चौक बाकरगंज लालू गंज तिराहा से कापिलमोडं से होते हुए वापस हाईवे मार्ग से राम तलाई मंदिर पहुंचा इस शोभायात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार राज्य मंत्री जय कुमार  सिंह जैकी भाजपा के सदर विधायक विक्रम सिंह जिला पंचायत सदस्य भाजपा की जयन्ती वर्मा भाजपा के नेता वीरेंद्र साहू आदि बहुत से भाजपा के छोटे बड़े नेता इस विशाल शोभायात्रा में सम्मिलित हुए और इस शोभा यात्रा का स्वागत पंचायती रामलीला कमेटी के मानिक चंद अग्रवाल राम किशन त्रिवेदी भोला अवस्थी ने किया और नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि युवा समाजसेवी आरिफ भाई  एवं नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन समाजसेवी हाफिज अनवारूल हक ने भी शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर स्वागत किया यह शोभायात्रा पूरे नगर में भ्रमण कर वापस श्री राम जानकी धाम राम तलाई मंदिर में जाकर धर्मसभा में परिवर्तित हुआ कार्यक्रम के संयोजक रामेंद्र नाथ पांडे सह संयोजक सतीश गुप्ता महासचिव महेश चौरसिया कोषाध्यक्ष राजेश बाजपेई आदि ने बताया कि विशाल हिंदू कल्याण की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ नगर भ्रमण किया ।एवं लोगों को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में एकजुट रहने का संदेश दिया गया सभा के संयोजक राजा अग्निहोत्री व लल्लू ओमर मंचासीन बीरेन्द पांडे प्रांत मंत्री विश्व हिंदू परिषद ब्रज आनन्द जी अवधूत महाराज योगानंद जी इंदौर वाले अशोक मिश्र विभाग संघ चालक अंबिका जी प्रांत उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद मधुराम मिश्रा प्रांत संगठन मंत्री विश्व हिंदू परिषद व संचालक अजीत राज जी का भव्य स्वागत किया ।

*कारागार राज्य मंत्री के द्वारा हुआ कंबलों का वितरण*

 शोभा यात्रा के बाद राम तलाई मंदिर में नगर के गरीब लोगों को उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार राज मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने गरीबों को इस शीत ऋतु को देखते हुए कंबलों का वितरण किया । 

       इस मौके पर शैलेंद्र गुप्ता सत्यम तिवारी रोहित जयसिंह सेंगर इन्द्रपाल गुप्ता भाजपा के मंडल अध्यक्ष लाल सिंह शिवाकांत रोहित उत्तम युवा मोर्चा के अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा करण पांडे  हर्षित गौरव सनी सत्यम  बीनू आदि लोग इस भारी जुलूस में सम्मिलित हुए और सुरक्षा व्यवस्था में बिन्दकी की उप जिला अधिकारी  प्रियंका सिंह  सीओ  योगेंद्र कुमार सिंह मलिक मय पुलिस फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे एवं एल.आई.यू.के कर्मचारी भी  सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे ।

टिप्पणियाँ