मोक्षद्वार पर भ्रष्टाचार फिर भी सरकारें हैं लाचार

 मोक्षद्वार पर भ्रष्टाचार फिर भी सरकारें हैं लाचार                                        



राजनीति नही कार्यवाही हो          


व्यवस्था से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को सजा मिले                            


प्रयागराज।गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान घाट कांड के भ्रष्टाचार को सृष्टि का सबसे बदनुमा दाग बताते हुए वरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ता आर के पाण्डेय ने सरकार व विपक्ष को राजनीति के बजाय कार्यवाही के लिए चेताया है। जानकारी के अनुसार यूपी के गाजियाबाद में मुरादनगर स्थित श्मशान घाट स्थल पर गैलरी गिरने से मरे दो दर्जन से अधिक लोगों के मोक्ष हेतु ईश्वर से प्रार्थना करते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट ने इस घटना को भ्रष्टाचार का निकृष्टतम रूप बताते हुए सृष्टि का सबसे बड़ा बदनुमा दाग कहा है। आर के पाण्डेय के अनुसार सरकार व विपक्ष को ऐसी घटनाओं पर राजनीति से बाज आने, मुआवजे को हथियार बनाने से बचने व औपचारिक जांच के बजाय सीधे कार्यवाही व जवाबदेह सभी लोगों को सजा दिलाने की बात कही है। आर के पाण्डेय का तर्क है कि यदि वर्तमान सरकार वास्तव में ईमानदार व भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस पर अडिग है तो इसी सरकार के कार्यकाल में महज कुछ महीने पहले तैयार इस गैलरी के हल्के बरसात में ही ताश के पत्ते की तरह भरभराकर गिर जाने व उसके निर्माण में हुए भ्रष्टाचार में शामिल सभी जिम्मेदार लोगों ठेकेदार, जेई, अधिशाषी अभियंता, तकनीकी रिपोर्ट निर्माता आदि के विरुद्ध बेहत सख्त रुख अख्तियार करके  उन्हें कठोरतम सजा दिलाने, उनकी सम्पत्ति जब्त करने व सम्बन्धित विभाग के मंत्री के बर्खास्तगी की कार्यवाही जरूरी है।

टिप्पणियाँ