उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष मनोनीत हुए विक्रम सिंह चंदेल

 उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष मनोनीत हुए विक्रम सिंह चंदेल



फतेहपुर।शहर के कलेक्टरगंज स्थित अभिलाषा गार्डन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड) की बैठक अजय अवस्थी के अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें  जिला अध्यक्ष ने व्यापारिक समस्याओं को लेकर  विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा  करते हुए कहा कि व्यापारियों के प्रति होने वाली समस्याओं के प्रति उद्योग व्यापार मंडल  सभी व्यापारियों के साथ  खड़ा रहेगा।इसके अलावा व्यापारियों के लिए विभिन्न मुद्दों पर जैसे व्यापारिक आंदोलन को धार देने के लिए जोर दिया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष अजय अवस्थी ने तेज तर्रार युवा व्यापारी नेता विक्रम सिंह चंदेल को जिला युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष  मनोनीत किया। तत्पश्चात मौजूद  पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से नवनियुक्त मनोनीत युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष का  स्वागत किया। इस अवसर पर युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी हित में संघर्ष  करने के लिए वह  सबके साथ हैऔर जिस विश्वास और निष्ठा के साथ उन्हें पद दिया गया है उसकी जिम्मेदारी पूरी तरह  निर्वहन करेंगे।  बैठक में जिला महामंत्री हिदायतुल्लाह प्रवक्ता सुनील शुक्ला, नगर अध्यक्ष संजय मिश्रा ,नगर अध्यक्ष निसार अहमद, उपाध्यक्ष रवि अहमद, बुधराज सिंह चंदन मौर्य विनोद शर्मा सर्वेश श्रीवास्तव, राजेंद्र, राजू, भिक्खु समेत तमाम  व्यापारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
सपा के 36 वर्षों से पार्टी में सक्रिय वरिष्ठ अधिवक्ता नरेन्द्र प्रसाद मिश्र ने लोकसभा प्रत्याशी के लिए दावा ठोंका
चित्र
अढावल कंपोजिट मोरम खनन पट्टा क्षेत्र का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
चित्र
900 बोरी मील से चावल की चोरी को लेकर लघु उधोग भारतीय ने दिया पुलिस को अल्टीमेटम
चित्र
महराजपुर पुलिस ने नकली एक्टिव ह्वील डिटर्जेंट पाउडर फैक्ट्री का किया पर्दाफाश
चित्र
सपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष कोअज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप कॉल पर दी गई धमकी
चित्र