श्रीराम मंदिर के लिए विहिप नेता अशोक सिंघल के भाई ने दिए 11 करोड़ रुपये

 श्रीराम मंदिर के लिए विहिप नेता अशोक सिंघल के भाई ने दिए 11 करोड़ रुपये



न्यूज़।अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद के अंततराष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. अशोक सिंघल के छोटे भाई अरविंद सिंघल ने 11 करोड़ रुपये का दान दिया है। यह राजस्थान में अब तक का सबसे बड़ा दान है। अरविंद ने इस मौके पर कहा कि बड़े भाई का मंदिर निर्माण का सपना पूरा हो रहा है, इसकी खुशी हो रही है। बता दें, विहिप द्वारा चलाए गए राम मंदिर आंदोलन में अशोक सिंघल ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कई आंदोलनों का नेतृत्व किया था।अरविंद सिंघल ने राम मंदिर निर्माण के लिए उदयपुर में चंदा जुटा रहे पारस सिंघवी को दो बार में चेक से 11 करोड़ रुपये की राशि दी। पहली बार में पांच करोड़ और दूसरी बार में छह करोड़ दिए। सिंघवी ने बताया कि राजस्थान में सिंघल परिवार द्वारा दी गई राशि अब तक की सबसे बड़ी है।

टिप्पणियाँ