जिला उद्योग व्यापार मंडल जोनिहा के अध्यक्ष कृष्ण बली यादव ने 200 गरीब लोगों को वितरित किए कंबल

 जिला उद्योग व्यापार मंडल जोनिहा के अध्यक्ष कृष्ण बली यादव ने 200 गरीब लोगों को वितरित किए कंबल



फतेहपुर।जिला उद्योग व्यापार मंडल नगर जोनिहा के अध्यक्ष कृष्ण बली यादव ने आज 200 लोगों को कंबल वितरित किए कंबल पाने वाले लोगों पर खुशी का ठिकाना नहीं रहा गरीबों के चेहरे पर मुस्कान साफ झलक रही थी 

जनपद फतेहपुर के कस्बा जोनिहा नगर के जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्ण बली यादव ने आज नगर के 200 गरीब लोगों को कंबल वितरण किए  मालूम हो कि अभी पिछले हफ्ते कस्बा जोनिहा चौकी प्रभारी ऋषभ कुमार सिंह ने सैकड़ों लोगों को कंबल वितरित करने का कार्यक्रम चौकी में रखा था जैसे ही कंबल वितरण की खबर क्षेत्र में फैली तो चौकी जोनिहा में सारा दिन नाम लिखाने वालों का तांता लगा रहा था।उसी को देखते हुए आज जिला उद्योग व्यापार मंडल नगर जोनिहा के अध्यक्ष कृष्ण बली यादव ने 200 लोगों को कंबल वितरण करके इतिहास रच दिया गरीबों को वितरण किए गए कंबल से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।मालूम हो कि अभी पिछले महीने जिला उद्योग व्यापार मंडल का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने जोनिहा नगर की कमान  कृष्ण बली यादव को सौंपी थी जिस पर वह पूरी तरह से खरे उतर रहे हैं  जिला उद्योग व्यापार मंडल का उद्देश्य व्यापारियों  व  गरीबों की सेवा करना है जिसे वह बखूबी निभा रहे है।

टिप्पणियाँ