कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का धूमधाम से मनाया जन्मदिन

 कार्यकर्ताओं ने  प्रदेश अध्यक्ष का  धूमधाम से मनाया जन्मदिन



 खागा (फतेहपुर)धाता कस्बे में छत्रपति शिवाजी विकास वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुपम सिंह की नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का जन्मदिन बड़े धूमधाम के साथ मनाया और एक दूसरों का मुंह मीठा कराकर उनके दीर्घायु की कामना किया।

       छत्रपति शिवाजी वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुपम सिंह ने बताया कि उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया गया है।तथा उनके दीर्घायु की कामना की गई है। और इन्होंने बताया कि उनके खुशी का इजहार करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया तथा राहगीरों को भी मिष्ठान वितरण किया गया।

       इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुपम सिंह, इमरान अहमद, विवेक सिंह ,रोहित जोशी, अवधेश पासवान,शिबू, अमित सिंह, गुड्डू सिंह,सोनू सिंह ,सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ