पंचायत चुनाव को मद्देनजर रखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न
बांदा संवाददाता। भाजपा प्रांतीय संगठन के निर्देशन में पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए रविवार को भाजपा कार्यालय राजापुर रोड मैं बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद ने की। बैठक में पंचायत चुनाव पर गहन मंथन किया गया।
क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित के तत्वाधान में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत निर्वाचन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पंचायत चुनावों में जुट जाना चाहिए। पार्टी के हितों को देखते हुए गांवों के चुनावों से केंद्र व प्रदेश की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसी दशा में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को हल्के में नहीं लेना है। अपने संबोधन में कहा कि ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत तक के चुनाव सरकार के लिए काफी मायने हैं। पंचायत चुनावों की भूमिका से ही पार्टी की छवि का आंकलन होता है। सभी युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में हमें ज्यादा से ज्यादा जीत हासिल करनी है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह ने कहा कि पंचायत चुनावों से सरकार के कामकाज की समीक्षा होती है। सरकार के अच्छे कार्यों का गांव के चुनावों से मूल्यांकन तय होता है। बैठक का संचालन कर रहे भाजपा नेता पूर्व प्रधान धनंजय करवरिया ने आश्वासन देते हुए कहा कि पंचायत चुनावों में पार्टी कार्यकर्ता जी जान से विजयश्री हासिल करने में कोई कोर कसर नहीं रखेंगे। ब्लॉक परिसर में आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता स्वयंवर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता विशोषर पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, प्रांतीय भाजपा परिषद सदस्य ऊधौ सिंह परिहार, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमल द्विवेदी, विजय मिश्रा, रावेंद्र सिंह गौर, सुशील द्विवेदी रावेद्र गर्ग, हिंदू युवा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।