स्वतंत्रता संग्राम के महानायक का मनाया गया बलिदान दिवस

 स्वतंत्रता संग्राम के महानायक का मनाया गया बलिदान दिवस


---- अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को दी गई श्रद्धांजलि

---- आदर्श व्यापार मंडल द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम

गिरिराज शुक्ला

बिंदकी फतेहपुर,आदर्श व्यापार मंडल नगर इकाई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक चंद्र शेखर आजाद का बलिदान दिवस मनाया गया इस मौके पर मौजूद लोगों ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा की

      शनिवार को नगर के ललौली रोड के समीप आदर्श व्यापार मंडल नगर इकाई द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के महानायक चंद्र शेखर आजाद का बलिदान दिवस मनाया गया इस मौके पर मौजूद लोगों ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया इस मौके पर आदर्श व्यापार मंडल के नगर इकाई के अध्यक्ष मुनींद्र तिवारी ने कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी है जब तक सूरज चांद रहेगा अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को पूरा देश ही नहीं पूरी दुनिया याद रखेगी देश को आजाद कराने में उनका बहुत महत्वपूर्ण स्थान था आजाद भारत के लोग उनके हमेशा हमेशा ऋणी रहेंगे और हमें याद किया जाता रहेगा इस मौके पर आदर्श व्यापार मंडल के महामंत्री निरंजन श्रीवास्तव ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक चंद्र शेखर आजाद हमेशा याद रखे जाएंगे हम सब देशवासियों का यह कर्तव्य और धर्म बनता है कि चंद्रशेखर आजाद ने जो अपना जान निछावर कर देश को आजादी दिलाई थी इस आजादी को हम बराबर बनाए रखें देश की एकता अखंडता भी बनाए रखें इस मौके पर कांग्रेस के जिला मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा ने कहा कि देश को आजाद कराने में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का नाम हमेशा इतिहास में दर्ज रहेगा इस मौके पर आदर्श व्यापार मंडल नगर इकाई के उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता आदर्श व्यापार मंडल महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष जयंत चोपड़ा सरकंडी प्रधान बाबूलाल  के अलावा आदर्श व्यापार मंडल के संरक्षक लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता डॉ हरिहर दत्त गुप्ता तथा प्रिंस गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे

टिप्पणियाँ