अज्ञात जंगली जानवर ने वृद्ध महिला को किया घायल
----- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
बिंदकी फतेहपुर रात को घर के बाहर बरामदे में सो रही वृद्ध महिला को अज्ञात जंगली जानवर ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया महिला ने शोर मचाया तो परिजन तथा पड़ोसी जागे तब तक जानवर भाग चुका था गंभीर घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कंसा खेड़ा गांव में रात को वृद्ध महिला लक्ष्मीना देवी उम्र 65 वर्ष पत्नी सुखदेव प्रसाद अपने घर के बरामदे में सो रही थी लगभग आधी रात को किसी अज्ञात जंगली जानवर ने वृद्ध महिला के ऊपर हमला कर दिया वृद्ध महिला ने शोर मचाया तो जंगली जानवर छोड़कर भाग निकला वहीं शोर मचाने पर परिजन तथा गांव के लोग उनकी नींद खुली देखा कि वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया परिजनों ने बताया कि वृद्ध महिला घर के बरामदे में सो रही थी रात को किसी अज्ञात जंगली जानवर ने महिला को पर हमला कर घायल कर दिया है शोर मचाने पर जंगली जानवर भाग निकला