दिल की अनियमित धड़कन का कारण बन सकता है हाई बीपी, दुनियाभर में चार करोड़ से ज्यादा लोग हैं प्रभावित

 दिल की अनियमित धड़कन का कारण बन सकता है हाई बीपी, दुनियाभर में चार करोड़ से ज्यादा लोग हैं प्रभावित



न्यूज़।हाई ब्लड प्रेशर को लेकर एक नया अध्ययन किया गया है। इसमें पाया गया है कि हाई ब्लड प्रेशर दिल की अनियमित धड़कन का कारण बन सकता है। इन दोनों, के बीच सीधे जुड़ाव का पता चला है।यूरोपीय जर्नल ऑफ प्रीवेंटिव कार्डियोलॉजी में अध्ययन के नतीजों को प्रकाशित किया गया है। ब्रिटेन के किंग्स कॉलेज लंदन और ग्रीस की कपोडिस्टि्रयन यूनिवर्सिटी ऑफ एथेंस के शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन किया है। किंग्स कॉलेज लंदन के शोधकर्ता डॉ. जॉजियोस जॉर्जियोपोलस ने कहा, 'यह साबित होता है कि बढ़ते ब्लड प्रेशर के कारण अनियमित धड़कन की समस्या खड़ी होती है। बीपी को नियंत्रित करने से इस समस्या से बचा जा सकता है।'दिल की अनियमित धड़कन का सबसे आम प्रकार एट्रियल फाइब्रिलेशन है। इससे दुनियाभर में चार करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। ऐसे लोगों में स्ट्रोक का खतरा पांच गुना ज्यादा होता है। इस समस्या में अनियमित धड़कन की वजह से रक्त का प्रवाह कम हो जाता है।

टिप्पणियाँ