मिशनशक्ति फेज-2 अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साइबर काइम सेल का हुआ शुभारम्भ परिक्षेत्रीय साइबर थाने पर होगा सेलका संचालन, महिला सम्बन्धी साइबर अपराधों पर होगी कार्यवाही
बाँदा संवाददाता।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साइबर क्राइम सेल का हुआ शुभारंभ 08.03.2021 को अनवरत अभियान मिशनशक्ति फेज-2 विश्व महिला दिवस पर जनपद बांदा में संचालित परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थाने में महिला साइबर काइम सेल का शुभारम्भ किया गया। इस सेल का उद्देश्य महिलाओं को
इंटरनेट तथा अन्य शोसल मीडिया ऐप्स पर प्रायः अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ता
है। जिसमें अधिकांशतः साइबर स्टाकिंग तथा साइबर बुलिंग की शिकायतें तथा महिलाओं
के पहचान के फाड की शिकायतें प्राप्त होती है। इस प्रकार के होने वाले साइबर अपराधों
की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन की गरिमामयी उपस्थिति में इन्दिरागांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से साइबर क्राइम थानों में महिला साइबर काइम सेल का डिजिटल लोकार्पण किया गया तथा परिक्षेत्र स्तर पर पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा द्वारा फीता काट कर शुभारम्भ किया गया। महिला साइबर काइम सेल की प्रभारी उनि0 सुषमा चौधरी को बनया गया।उक्त के अतिरिक्त महिला साइबर काइम सेल में 02 महिला आरक्षियों को भी नियुक्त किया गया है। अब परिक्षेत्रीय स्तर पर होने वाले महिला साइबर अपराधों की शिकायतों को जनपद बांदा पुलिस लाइन्स स्थित साइबर काइम थाने में महिला साइबर काइम सेल
द्वारा सुनी जायेंगी।विश्व महिला दिवस के अवसर पर जनपद बांदा के बबेरू थाना में भी हुआ महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का शुभारम्भ। महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी होगी महिला थाने का अंग। दिनांक 08.03.2021 को विश्व महिला दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बांदा
द्वारा दूर ग्रामीण आंचल सर्किल बबेरू में महिला सुरक्षा एवं महिला सम्बन्धी अपराधों की
रोकथाम हेतु रिपोर्टिग महिला पुलिस चौकी का शुभारम्भ किया गया है। इस चौकी की
स्थानापना बबेरू थाने के परिसर में की गयी है। महिला रिर्पोटिंग पुलिस चौकी का प्रभारी
उ0नि0 रश्मि देवी तथा इनके साथ 02 महिला आरक्षरी तथा 04 पुलिस मु0आ0/ आरक्षी
नियुक्त किये गये है। चौकी बनाने का उददेश्य ग्रामीण क्षेत्र से महिला थाना पहुंचने में
महिलाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ता था इस चौकी का क्षेत्र समुच जनपद है
यह चौकी महिला थाना के विहाफ पर कार्य करेगी तथा महिला सम्बन्धी अपराधों की
रोकथाम में अग्रसर रहेगी। चौकी का शुभारम्भ फीता काटकर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नरैनी सियाराम प्रभारी निरीक्षक बबेरू भास्कर मिश्रा के साथ साथ बबेरू थाना क्षेत्र की गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।