देश में बीते 24 घंटे में फिर सामने आए 18 हजार से ज्यादा मामले, 100 लोगों की मौत
न्यूज़।भारत में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसारने लगा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 18 हजार 711 नए मामले सामने आए। वहीं इस दौरान 100 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 14 हजार 392 मरीज संक्रमण से ठीक हुए। वहीं सात लाख 37 हजार 830 सैंपल टेस्ट हुए। लगातार दूसरे दिन 18 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल कोरोना के एक करोड़ 12लाख 10 हजार 799 मामले समाने आ गए हैं। वहीं एक लाख 57 हजार 756 लोगों की मौत हो गई है। एक्टिव केस बढ़कर एक लाख 84 हजार 523 हो गया है। एक करोड़ आठ लाख 68 हजार 520 मरीज ठीक हो गए हैं। एक्टिव केस कुल मामलों का 1.65 फीसद है। वहीं रिकवरी रेट कुल मामलों का 96.95 फीसद है। डेथ रेट 1.41 फीसद है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक देशभर में कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए अब तक कुल 22 करोड़ 14 लाख 30 हजार 507 सैंपल टेस्ट हो गए हैं। वहीं अब तक कुल दो करोड़ नौ लाख 22 हजार 344 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।