एयर इंडिया को खरीदने की दौड़ में अब सिर्फ टाटा और स्पाइसजेट,बाकी बोलियां खारिज

 एयर इंडिया को खरीदने की दौड़ में अब सिर्फ टाटा और स्पाइसजेट,बाकी बोलियां खारिज



न्यूज़।सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया को खरीदने की दौड़ में सिर्फ टाटा ग्रुप और स्पाइसजेट के ही नाम बचे हैं। बाकी बोलियों को खारिज कर दिया गया है। मामले से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआइ) के स्तर पर कई बोलियां मिली थीं। मूल्यांकन के बाद इनमें से ज्यादातर को खारिज कर दिया गया। बोलीकर्ताओं की प्रतिक्रिया से सरकार के संतुष्ट होने के बाद योग्य बोलीकर्ताओं को जानकारी दी जाएगी।दीपम के सचिव तुहिन कांता पांडे ने हाल में बताया था कि एयर इंडिया में रणनीतिक विनिवेश के लिए कई ईओआइ मिले हैं। पात्रता एवं अन्य मानकों पर परखने के बाद इन पर निर्णय होगा। एयर इंडिया में विनिवेश की प्रक्रिया को दो चरणों में बांटा गया है। पहले चरण में इच्छुक बोलीकर्ताओं से ईओआइ मंगाए गए हैं। दूसरे चरण में रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) और पारदर्शी तरीके से बोली की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

टिप्पणियाँ