जनपद मुख्यालय के अशोक लाट पर किसानों का जमघट एक दिवसीय महापंचायत का आयोजन

 जनपद मुख्यालय के अशोक लाट पर किसानों का जमघट एक दिवसीय महापंचायत का आयोजन



संवाददाता बाँदा - जिले के प्रसिद्ध अशोक लाट तिराहे पर किसानों की महापंचायत में शामिल होने के लिए उमड़ी भीड़ प्रशासन में भारी तादाद में रहा मौजूद बुंदेलखंड किसान यूनियन के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शर्मा  की अध्यक्षता में  किसानों  की महापंचायत का आयोजन किया गया  जिसमें  बांदा जिले  के अलावा और भी जिलों के  किसानों ने  भाग लिया  वहीं बुंदेलखंड किसान यूनियन  के बैनर तले  किसानों ने मांग की  कि जो केंद्र सरकार के द्वारा किसानों के ऊपर  तीन काले कानून  थोपे गए हैं  उनको रद्द किया जाए  व फसलो की एमएसपी  निर्धारित की जाए अन्यथा यह किसान आंदोलन  और भी  भारी तादाद में  किया जाएगा  किसान नेता  मनजीत सिंह  ने बताया  कि हमारे  किसान नेताओं के द्वारा पूरे देश भर में हर जिले में अलग-अलग कार्यक्रम  तय किए गए हैं  और हम लोग हर जगह जाकर के किसानों को जागरूक करने का  काम करेंगे  ताकि  किसानों की एकता बढ़े और सरकार तीनों काले कानूनों को रद्द करने पर मजबूर हो जाए  वही किसान नेता अभिमन्यु परिहार के द्वारा  भी किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक यह तीनों काले कानून  रद्द रही हो जाते  तब तक  हर किसान  अपने अपने एरिया में या गांव में जाकर के एक दूसरे को जागरूक करें  व एकता बनाए रखें  अभी हमने 1 दिन  के लिए महापंचायत का आयोजन बांदा जिले में  किया था आगे इसको और बड़ा रूप देने की हमारी पूरी कोशिश रहेगी  और हमारा संगठन  तब तक  लड़ता रहेगा  जब तक  तीनों काले कानून रद्द नहीं हो जाएंगे  वही किसान युवा नेता मनजीत सिंह ने भी किसानों को संबोधित किया वहीं इस मौके पर भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा मौके पर सीओ सिटी नगर मजिस्ट्रेट के अलावा अन्य पुलिस अफसर भी मौजूद रहे ताकि कोई भी अप्रिय घटना घटित ना हो सके प्रशासन की पूरी मौजूदगी में किसान आंदोलन के एक दिवसीय महापंचायत का आयोजन पूरा हुआ किसान हाल ही में पारित कृषि कानूनों का कर रहे  विरोध

टिप्पणियाँ