पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा रेंज स्तर की पुलिस टीम के द्वारा थाना भरतकूप पुलिस के साथ मिलकर जुए के फड़ पर लगभग ₹45000 माल बरामद
संवाददाता बाँदा:- पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ व अपराधों की रोकथाम के लिए गठित रेंज स्तर की टीम द्वारा जनपद चित्रकूट के थाना भरतकूप पुलिस के साथ जुए के फड़ की सूचना पर सुनियोजित तरीके से दबिश दी गई तथा दबिश में मौके पर ग्राम खमरिया में जुए के फड़ पर लगभग ₹45000 माल बरामद हुआ और 10 अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा के निर्देशन में परिक्षेत्र स्तर पर गठित द्वारा मय थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट पुलिस द्वारा सुनियोजित तरीके से जुए की फड़ पर दबिश देकर 45000 रु0 एवम् जुआं खेलते हुए 10 लोगो को मय 52 पत्ता ताश के पकड़ा गया।
पकड़े गए व्यक्तियों में कई अभियुक्त गणों पर पूर्व में गंभीर अपराध पंजीकृत हैं, और वे अभ्यस्त अपराधी हैं अभियुक्तगणों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही किए जाने के लिए आईजी महोदय के द्वारा निर्देशित किया है। जुआ पकड़ने वाली टीम को ₹10000 नगद इनाम व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया एवं थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट के हल्का उपनिरीक्षक व बीट कांस्टेबल को कार्यक्षेत्र में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित करने का आदेश पारित किया गया एवं एसएचओ को अपराधों की रोकथाम में रुचि लेने के लिए निर्देशित करते हुए चेतावनी प्रदान की गई।
पकड़े गए अभियुक्तगणों का विवरण।
1. उदयवीर सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी जली कोठी जनपद बांदा।
2. छुट्टन मिश्रा उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम गड़ाव थाना बिसंडा जनपद बांदा।
3. गोरेलाल उम्र 45 वर्ष निवासी ठर्री चौकी शिवरामपुर थाना कर्वी जनपद चित्रकूट
4. संतोष कुमार उम्र 40 वर्ष निवासी नरैनी रोड अतर्रा जनपद बांदा।
5. शिव विलास सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी बड़ागांव थाना बिसंडा जनपद बांदा।
6. दशरथ प्रसाद गुप्ता उम्र 47 वर्ष निवासी लखन कॉलोनी थाना अतर्रा जनपद बांदा।
7. मोहम्मद हफीज उम्र 47 वर्ष निवासी मर्दन नाका जनपद बांदा।
8. मो0 मिराज उम्र 32 वर्ष निवासी छिपटहरी कोतवाली नगर जनपद बांदा।
9. राजेश पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी हरदुआ जिला सतना मध्य प्रदेश।
10. अर्जुन सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी पुनाहुर थाना बिसंडा बांदा।
11. अवधेश पटेल उर्फ दीपक पटेल निवासी लोखरिया थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट।(भागा हुआ)