दो मार्ग दुर्घटनाओं दो लोग घायल, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में कराया गया भर्ती

 दो मार्ग दुर्घटनाओं दो लोग घायल, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में कराया गया भर्ती


 एक की हालत गंभीर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर

बिंदकी फतेहपुर।दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटना में कुल 2 लोग घायल हो गए दुर्घटनाओं के बाद हल्का मचरा दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जिसमें एक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया

       जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी कस्बे के निकट कुंवरपुर रोड महादेव गार्डन के समीप दो बाइकों में आमने-सामने तेज भिड़ंत हो गई जिसमें एक बाइक में सवार अमित कुमार उम्र 22 वर्ष पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी गोकुलपुर कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर गंभीर घायल हो गया दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा घायल युवक अमित कुमार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया दुर्घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे बताते चलें कि अमित कुमार बाइक द्वारा बिंदकी से वापस अपने गांव जा रहा था तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई जिसके चलते हुए गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी ओर जाफर गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मऊदेव चौराहे के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ई रिक्शा पलटने से ई रिक्शा में सवार विकास उम्र 25 वर्ष पुत्र स्वर्गीय पुत्तन सिंह निवासी खूंटा झाल गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक विकास को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

टिप्पणियाँ