सृजन शक्ति केंद्र की आत्मनिर्भर बेटियों को कैबिनेट मंत्री ने वितरित की सिलाई मशीन
न्यूज़ ऑफ फतेहपुर
कानपुर,22जुलाई। शहर के गांधी ग्राम स्थित सत्यम शिवम सुन्दरम गेस्ट हाउस में सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए उत्तर सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सृजन शक्ति केंद्र की बेटियों ने सांस्कृतिक गीत गाकर मुख्य अथिति का स्वागत किया,
बता दे कि गांधी ग्राम स्थित सत्यम शिवम सुंदरम गेस्ट हाउस में सृजन शक्ति केंद्र क्रिएटिव हॉबी पॉइंट के 56 बहन बेटियों को उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना के कर कमलो से कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की स्वर्गीय माता कृष्णा महाना की पुण्य स्मृति में सिलाई मशीन का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि संस्था के लिए आज का दिन अत्यंत अविस्मरणीय पल है। संस्था की महासचिव कविता मिश्रा गरीब अनपढ़, बेसहारा बेटियों को हुनरमंद करके उन्हें स्वरोजगार के लिए सदैव प्रेरित करती रहती हैं। आज तक संस्था ने तीन हजार से अधिक बहन बेटियों को रोजगार परक शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर किया है और हजारों बहनों को रोजगार भी दिलाया है। सृजन शक्ति केंद्र संस्था में सिलाई, बिनाई, पेंटिंग, कैसीओ, गिटार, हारमोनियम, ढोलक, मेहंदी, रंगोली आदि पचास से भी अधिक हुनर सिखाया जाता है। सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम कविता मिश्रा व पुनीत कुशवाहा के नेतृव में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव महाना, वीडी राय, लाला त्रिवेदी, श्रीकांत मिश्रा, आरपी मिश्रा, ललित पांडे नलिनी पांडे, अर्चना मिश्रा, कंचन झा, अशोक त्रिवेदी, विजय त्रिवेदी, सत्यम त्रिपाठी, अतुल मिश्रा, अजीत, सौरभ यादव समाजसेवी (सिकठिया), पुनीत कुशवाहा समाजसेवी (महाराजपुर) आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे।