बांदा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के आवाहन पर निकाली गई साईकिल यात्रा
संवाददाता बाँदा :- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के आवाहन पर एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी के आदेश के अनुपालन में समाजवादी लोहिया विचारक एवं पूर्व मंत्री जनेश्वर मिश्र जी की जयंती के शुभ अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष लाखन निषाद व पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने साइकिल यात्रा निकाली
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा के दौरान अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आज वृहस्पतिवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत विधान सभा क्षेत्र बबेरू में साइकिल चलाकर अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई
सपा के पूर्व विधायक ने जनेश्वर मिश्र के जयंती पर उन्हें श्रद्वांजलि देकर नमन किया
जिसमें नगर बबेरू के चौराहों से निकली साइकिल यात्रा
पूर्व विधायक ने झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया
वहीं समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने विकास को बर्बाद करने का काम किया है
छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के लिए नया नारा यूपी का यह जनादेश आ रहे हैं को लेकर समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार को घेरने की तैयारी की।
इस अवसर पर जनेश्वर मिश्र की जयंती पर पार्टी कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दी गई।
इस अवसर पर आयोजित सभा को पूर्व विधायक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ता जनेश्वर मिश्र के रास्ते पर है।
इस दौरान नगर में जगह.जगह साइकिल यात्रा निकाली गई।
जिससे कि जनपद के हर कोने का हाल जान सकें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विकास की राह पर लाए थे और अब उसको आगे ले जाएंगे। प्रदेश में भाजपा ने विकास को बर्बाद किया है।
अखिलेश यादव का सक्षम व्यक्तित्व ही प्रदेश को आगे ले जाने में कारगर है।
वहीं इस अवसर पर पूर्व सीबीआई अधिकारी अनिल यादव ने कहा कि योगी सरकार हर मुद्दे पर फेल रही है। यह सरकार गंभीर रूप से बीमार लोगों को मेडिकल ऑक्सीजन नहीं दे पाई। साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में सिर्फ समाजवादी पार्टी के कार्यकाल के सभी कामों का उद्घाटन किया गया। इस सरकार ने सपा कार्यकाल के दौरान कराए गए कामों नाम बदल दिया। इनको अब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही गरीबों की याद आने लगी है।
इस दौरान पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ,पूर्व चेयरमैन ,जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर सिंह पटेल गण ,क्षेत्र पंचायत सदस्य गण ,विधानसभा अध्यक्ष बबेरू ,नगर कार्यकारिणी ,ब्लॉक कार्यकारी सभी फ्रंटल संगठनों के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण जोन प्रभारी एवं सदस्यगण सेक्टर अध्यक्ष एवं सदस्य गण बूथ कमेटी बूथ अध्यक्ष सहित सभी समाजवादी पार्टी के सदस्य सम्मिलित रहें।
बाइट(१) - विशंभर सिंह यादव पूर्व विधायक
बाइट(२) -अनिल यादव पूर्व सीबीआई अधिकारी