यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से मची खलबली दहशत में ग्रामीण कई गांव घिरे

यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से मची खलबली दहशत में ग्रामीण कई गांव घिरे


फतेहपुर।ललौली थाना क्षेत्र में जमुना के तटवर्ती इलाके में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से कई गांव में जमुना का पानी फैलने लगा है जिसमें सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका पलटूपुर दसौली धनूहन उरौली मेनाही डढियार का घेराव हो गया है लगातार यमुना का जलस्तर बढ़ते देख ग्रामीणों में खलबली मची हुई है ग्रामीण अपने अगल बगल के गांव के रिश्तेदारों के यहां डेरा डालने को मजबूर हो गए हैं पलटूपुर और दसौली पूरी तरह से बाढ़ के आगोश में घिर चुकी है यहां के लोग पलायन के लिए मजबूर हो गए हैं किसानों की पूरी तरह फसल डूब चुकी है जिला अधिकारी अपूर्व दुबे व आला अफसरों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया था और ग्रामीणों से मिलकर सतर्क रहने का आवाहन किया था शुक्रवार की शाम तक नदी में बढ़ रहे जलस्तर को लेकर कयास लगाएं जाने की बात कहीं गई है की जमुना नदी साल 2019 का भी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। जिसके कारण किसानों एवं ग्रामीणों का भारी नुकसान व हजारों  बीघा फसल पानी में डूब सकती हैं लगातार जमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से दहशत का माहौल बना हुआ है लोगों ने सुरक्षित स्थान पर जाना शुरू कर दिया है

टिप्पणियाँ