जनसंदेश यात्रा का कस्बे में हुआ भव्य स्वागत
केन्द्रीय राज्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मूर्ति पर किया माल्यार्पण
फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जनसंदेश यात्रा का कस्बे में आगमन होते ही भाजपाईयों ने यात्रा में शामिल केन्द्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा व साध्वी निरंजन ज्योति के अलावा क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात केन्द्रीय राज्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
जनसंदेश यात्रा चित्रकूट जनपद से निकाली जा रही है। यात्रा ने कौशाम्बी जनपद के हिनौता में प्रवास किया तत्पश्चात वहां से चलकर धाता कस्बे पहुंची। कस्बे पहुंचने पर स्थानीय भाजपाईयों ने यात्रा में चल रहे केन्द्रीय राज्यमंत्रियों समेत क्षेत्रीय विधायक का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। जनसंदेश यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। यह यात्रा विभिन्न जनपदों में भ्रमण करेगी। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दादा दीपनारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्थानीय कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में बाइक, जीप व कार से रैली में शामिल हुए और ऐमापुर तक गए। इस मौके पर चेयरमैन खागा गीता सिंह, किशनपुर चेयरमैन सुरेंद्र सोनकर, सोहन सिंह, विवेक सिंह, अनुपम सिंह, उत्कर्ष जायसवाल, राजेंद्र गर्ग, मनोज द्विवेदी, दीनबंधु पटेल भी शामिल रहे।