प्रधान संघ की बहुआ ब्लॉक अध्यक्ष हेमलता पटेल ने सम्भाला कार्यभार


 प्रधान संघ की बहुआ ब्लॉक अध्यक्ष हेमलता पटेल ने सम्भाला कार्यभार 

फतेहपुर।सर्वसम्मति से पूर्ण बहुमत के साथ प्रधान हेमलता पटेल बनी ब्लॉक अध्यक्ष, गुटबाजी करने वालों का प्रधान संघ से कोई सरोकार नहीं | बहुमुखी प्रतिभा की धनी प्रभावशाली संघर्षशील जुझारू ब्लॉक अध्यक्ष  हेमलता पटेल के नेतृत्व में प्रधानों व प्रधान संघ को मिलेगी और अधिक मजबूती : प्रदेश अध्यक्ष अशोक जादौन

बुधवार को प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक जादौन का फतेहपुर जनपद प्रथम आगमन पर प्रधानों व पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत के साथ बैठक का आयोजन किया गया जहाँ प्रधान संघ को मजबूती व प्रमुख मांगो पर विस्तृत वार्ता की गई | इस दौरान जिला प्रधान संघ कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रेषित किया गया जहाँ बहुआ ब्लॉक की नवनियुक्त  ब्लॉक अध्यक्ष हेमलता पटेल को प्रमाण पत्र प्रेषित करते हुए उत्साहवर्धन किया गया प्रदेश अध्यक्ष ने समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनायें दी |

समस्त पदाधिकारियों ने एक स्वर में पूर्ण निष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का विश्वास दिलाया | प्रधान हेमलता पटेल ने ब्लॉक अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभाला | इस दौरान जिलाध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू, कोषाध्यक्ष भोला शंकर द्विवेदी,भिटौरा ब्लॉक अध्यक्ष स्वामीशरण, आदि ब्लॉक अध्यक्ष और रसूलपुर प्रधान सुरेंद्र यादव, बड़ा गाँव प्रधान राम बहादुर, प्रधान रमेश, रामराज आदि बड़ी संख्या में प्रधान व पदाधिकारी मौजूद रहे |

टिप्पणियाँ