छा गए भारतीय एथलीट, उंची कूद में Mariyappan Thangavelu को रजत पदक तो शरद ने जीता कांस्य

 छा गए भारतीय एथलीट, उंची कूद में Mariyappan Thangavelu को रजत पदक तो शरद ने जीता कांस्य


भारतीय एथलीट मरियप्पन थंगावेलु ने ऊंची कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया है। मंगलवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनलमें जगह बनाने वाले पैरा एथलीट ने पुरुषों की उंची कूच टी63 में रजत पदक पर कब्जा जमाया


न्यूज़।भारत का टोक्यो पैरालिंपिक में शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय एथलीट मरियप्पन थंगावेलु ने ऊंची कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया है। मंगलवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाने वाले पैरा एथलीट ने पुरुषों की उंची कूद टी63 में रजत पदक पर कब्जा जमाया। इसी इवेंट में शरद कुमार ने तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक को अपने नाम किया। पोडियम पर दो भारतीय ने जगह बनाते हुए देश का नाम रोशन किया।

जापान की राजधानी टोक्यो में जारी पैरालिंपिक में भारत ने अब तक का सबसे बेहतरीन खेल दिखाते हुए पदकों की संख्या दोहरे अंक तक पहुंचा दी है। भारत ने मंगलवार को उंची कूद में मरियप्पन और शदक के पदक की बदौलत 10वां पदक हासिल किया। मरियप्पन दूसरे स्थान पर रहे जबकि शरद ने  तीसरा स्थान हासिल किया।

भारत ने अब तक टोक्यो पैरालिंपिक में कुल 2 गोल्ड, 5 सिल्वर और 3 ब्रांज मेडल हासिल किए हैं। जयपुर की 19 साल की अवनि लेखरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया। हरियाणा के सोनीपत के 23 साल के सुमित अंतिल ने अपने पांचवें प्रयास में नया विश्व रिकार्ड बनाते हुए 68.55 मीटर दूर तक भाला फेंका, जो दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इसके साथ उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

स्वर्ण पदक - 2016 रियो पैरालिंपिक खेल

पिछले रियो पैरालिंपिक खेलों में पुरुषों की टी-42 ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर तमिलनाडु के मरियप्पन ने सभी देशवासियों का दिल जीत लिया था।इसके बाद 2019 विश्व पैर एथलीट चैंपियनशिप में भी मरियप्पन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस तरह भारतीय पैरालिंपिक दल के ध्वजवाहक मरियप्पन रियो की तरह टोक्यो में भी पदक जीतकर अपना वर्चस्व बरकरार रखना चाहेंगे।

टिप्पणियाँ