जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम चयन प्रतियोगिता का आयोजन 06 अक्टूबर

 जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम चयन प्रतियोगिता का आयोजन 06 अक्टूबर



फतेहपुर।जिला युवा कल्याण अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा जनवरी 2022 में आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में सम्मिलित लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी मार्शल आर्ट तथा एक्सटेम्पोर,(इलोकेशन) के अतिरिक्त मृदंगम/ तबला/ हारमोनियम लाइट/ सितार/गिटार/ बांसुरी व वीणा वादन तथा मणिपुरी/उड़ीसी/भारतनाट्यम/कत्थक व कुचिपुड़ी नृत्य आदि विधाओं में जनपद की टीम का चयन किए जाने हेतु जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम चयन प्रतियोगिता का आयोजन 06 अक्टूबर, 2021 को चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल फतेहपुर के सभागार में प्रातः 11:00 बजे से किया जा रहा है। इसमें 13 से 29 वर्ष की आयु के प्रतिभागी भाग ले सकते है। संगतकर्ताओं के लिए आयु की सीमा निर्धारित नहीं है। प्रतियोगिता में फिल्मी गीत अनुमन्य नहीं है।

टिप्पणियाँ