5 सितंबर से 17 सितंबर तक मनेगा शिक्षक पर्व, 44 शिक्षकों को दिया जाएगा राष्ट्रीय पुरस्कार।

 5 सितंबर से 17 सितंबर तक मनेगा शिक्षक पर्व, 44 शिक्षकों को दिया जाएगा राष्ट्रीय पुरस्कार।


नई दिल्ली।


संतोष कुमार सारंगी ने कहा कि 5 सितंबर से 17 सितंबर तक शिक्षक पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान हम शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार देने की शुरुआत करेंगे। इस पर्व में 44 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा

शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार की शुरुआत भी की जाएंगी।

 केंद्र सरकार ने 5 सितंबर से 17 सितंबर तक शिक्षक पर्व मनाने का फैसला किया है। इसके साथ ही शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार की  शुरुआत भी की जाएंगी। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के अतिरिक्त सचिव संतोष कुमार सारंगी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 5 सितंबर को 44 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

टिप्पणियाँ