भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
फतेहपुर।राधा नगर चौराहा नगर दक्षिण में दक्षिण नगर अध्यक्ष जेपी सिंह फौजी के कार्यालय में गिहार समाज के लोगों ने बैठक की। जिसमें सदर विधायक विक्रम सिंह को अपशब्द कहने वाले कांग्रेसी अध्यक्ष राहुल गांधी का भाजपाइयों ने मिलकर राधा नगर चौराहा में पुतला फूंका। जिसमें नगर दक्षिण अध्यक्ष जेपी सिंह फौजी ,कप्तान सिंह ,गुड्डू गुप्ता व अन्य भाजपाई मौजूद रहे तथा जोर शोर से कांग्रेश मुर्दाबाद के नारे लगाए और सदर विधायक पर टिप्पणी करने वाले पर शिकंजा कसा।भाजपाइयों ने कहा कि जो लोग हमारे सदर विधायक के ऊपर आरोप लगा रहे हैं वह अपने गिरेबान में भी झांक कर देखें उन्होंने बताया कि हमारे पार्टी के साथ हर प्रकार की जाती वर्ग शामिल है। हम किसी भी प्रकार का किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करते तथा अभद्र टिप्पणी करने वाले पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई।